Top 15 Upcoming Biggest Indian Movies In 2026 | Bollywood & South Upcoming Big Movies 2026 🔥
दोस्तों 2025 में कुछ फिल्मों को छोड़कर सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई। लेकिन साल 2026 जल्द ही आने वाला है और 2026 में इंडियन सिनेमा की तरफ से एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली है। तो ऐसे में आज की इस वीडियो में हम बात करेंगे आने वाली 15 सबसे बड़ी मूवीज के बारे में जो 2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देंगी। तो चलिए लाइक का बटन दबा दीजिए और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलना। तो चलिए शुरू करते हैं।
नंबर 15 पर है डकैत। यह साउथ की आने वाली एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है जिसमें आदिवी शेष एक खतरनाक और तेज दिमाग वाले किरदार में नजर आएंगे जो अपने ही अंदाज में सिस्टम और दुश्मनों से टकराता है। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में है मृणाल ठाकुर जिनका किरदार कहानी में इमोशन और स्ट्रेंथ दोनों लेकर आता है। डकैत की कहानी बदले दर्द और सर्वाइवल के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां हर सीन में टेंशन और सस्पेंस बना रहता है और एक्शन ऐसा कि दिल की धड़कन तेज हो जाए और यह फिल्म 19 मार्च 2026 को आएगी।
नंबर 14 पर है दृश्यम 3 यह अजय देवगन की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होने वाली है। जहां विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने दिमाग धड़ की चालों से सबको चौंकाने आ रहा है। इस बार कहानी और भी गहरी और भी खतरनाक होने वाली है। क्योंकि पुराने राज अधूरी सच्चाइयां और कानून की पकड़ फिर से विजय के पीछे पड़ने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। जो सस्पेंस को नेक्स्ट लेवल तक ले जाते हैं और यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को आएगी। क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। आखिरी हिस्सा बाकी है।
नंबर 13 पर है बॉर्डर 2। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी पेट्रियोटिक वॉर ड्रामा फिल्मों में से एक होने वाली है जो 1997 की सुपरहिट बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाएगी। इस बार फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और सरहद पर लड़े जाने वाले असली जज्बे को और भी बड़े लेवल पर दिखाया जाएगा। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। कहानी भारतपाक सीमा पर तैनात सैनिकों के साहस और कुर्बानी पर आधारित होगी जहां हर सीन में गर्व और जोश महसूस होगा और ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को आएगी।
नंबर 12 पर है मर्दानी 3। यह रानी मुखर्जी की एक दमदार और दिल दहला देने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म होने वाली है। जहां वो एक बार फिर निडर पुलिस अफसर बनकर समाज की सबसे गंदी सच्चाइयों से टकराती नजर आएंगी। इस बार कहानी और भी ज्यादा डार्क और सीरियस होने वाली है। क्योंकि मुद्दा ऐसा है जो सीधे दिल और दिमाग दोनों को हिला देता है। रानी का किरदार फिर से वही गुस्से, हिम्मत और सच्चाई से भरा होगा जो गलत के सामने झुकता नहीं और आखिरी सांस तक लड़ता है और यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को आएगी। शिवानी जस्ट गेट दैटस्टर्ड। आई विल।
नंबर 11 पर है भूत बंगला। यह अक्षय कुमार की⁰ एक धमाकेदार हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है। जहां डर और हंसी दोनों एक साथ देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक अजीब से बंगले में फंस जाते हैं। जहां भूतों का आतंक भी है और सिचुएशंस इतनी मजेदार है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाए। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। मतलब कॉमेडी का लेवल एकदम टॉप होने वाला है। अक्षय के साथ परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे जो फिल्म में और ज्यादा मजा और पागलपन जोड़ देंगे और यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को आएगी।
नंबर 10 पर है धुरंधर 2। ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है जो पहली धुरंधर की कहानी को और भी बड़े लेवल पर लेकर जा रही है। इस बार फिल्म में एक्शन ज्यादा खतरनाक है। दुश्मन ज्यादा ताकतवर है और हीरो पहले से कहीं ज्यादा गुस्से और जुनून में नजर आएगा। फिल्म में रणवीर सिंह अपने धुरंधर अवतार में वापसी कर रहे हैं और अब पार्ट टू में रणवीर का किरदार रहमान डकैत की गद्दी पर राज करने वाला है। जिसे देखने के लिए ऑडियंस बड़ी बेताबी से इंतजार कर रही है। और यह बड़ी फिल्म 19 मार्च 2026 को आएगी।
नंबर नौ पर है किंग। यह बॉलीवुड की आने वाली एक हाई वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है और इस बार किंग खान यानी शाहरुख खान एक अलग ही अंदाज में वापसी कर रहे हैं। साथ होंगी उनकी रियल लाइफ बेटी सुहाना खान जो पहली बार अपने पापा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं पठान जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले सिद्धार्थ आनंद और खबरों की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख एक एंटी हीरो टाइप रोल में नजर आएंगे और उनके सामने खड़े होंगे अभिषेक बच्चन जो विलेन के रोल में खलबली मचाएंगे और यह बड़ी फिल्म 2026 में आएगी।
नंबर आठ पर है टॉक्सिक। यह साउथ की एक धमाकेदार क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है जिसमें लीड रोल में नजर आएंगे केजीएफ वाले रॉकी भाई यानी यश और इस बार उनकी एंट्री होने वाली है पूरी इंटरनेशनल स्टाइल में। फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं गीतू मोहनदास और कहानी सेट है गोवा में जहां ड्रग्स माफिया और पावर का खेल चल रहा है। इस बार यश के साथ नजर आएंगी किियारा आडवाणी, उमा कुरैशी और नयनतारा जैसी तगड़ी स्टार कास्ट। तो तैयार हो जाइए क्योंकि टॉक्सिक रिलीज हो रही है 19 मार्च 2026 को।
नंबर सात पर है द पैराडाइज। यह नेचुरल स्टार नानी की अब तक की सबसे अलग और खतरनाक फिल्म होने वाली है। जिसमें वो एक बिल्कुल नए और रॉ अवतार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक डार्क और इंटेंस दुनिया की कहानी दिखाती है। जहां ताकत, हिंसा और सर्वाइवल की लड़ाई चलती है और हर किरदार अपनी जगह खुद बनाने की कोशिश करता है। नानी के साथ इस फिल्म में राघव ज्वेल नजर आएंगे। वह भी एक खतरनाक विलेन के रोल में जो ऑडियंस को अंदर तक हिला देगा और यह फिल्म 26 मार्च 2026 को आएगी।
नंबर छह पर है पेड़ी। यह रामचरण की आने वाली एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। जिसमें वह बिल्कुल देसी, रॉ और मिट्टी से जुड़े हुए अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बुझी बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं। मतलब कहानी में इमोशन भी होगा और दर्द भी। जहां एक आम इंसान अपने हक और इज्जत के लिए पूरे सिस्टम से भिड़ जाता है। फिल्म में रामचरण के साथ जानवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी और साथ ही शिवा राजकुमार भी एक बेहद पावरफुल किरदार निभाते नजर आएंगे और यह फिल्म 27 मार्च 2026 को आएगी।
नंबर पांच पर है बैटल ऑफ गलवान। यह बॉलीवुड की एक धमाकेदार पेट्रीटिक वॉर ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान एक बहादुर आर्मी सोल्जर के रोल में धमाल मचाएंगे। यह कहानी 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है। जहां हमारे जवान सैनिकों ने देश की आन-बान के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी और लेह लद्दाख की रूह कंपा देने वाली वादियों में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। जहां सलमान अपने अब तक के सबसे जबरदस्त एक्शन सींस शूट कर रहे हैं। यह धमाकेदार फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है।
नंबर चार पर है द राजा साहब। यह प्रभास की एक अलग ही तरह की रोमांटिक हॉरर एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। जहां शाही अंदाज के साथ डर और प्यार दोनों का तगड़ा मेल देखने को मिलेगा। इस फिल्म में प्रभास एक ऐसे लड़के के रोल में है जो अपनी पुरानी हवेली से जुड़ा हुआ है। लेकिन उसी हवेली में छुपे हैं कुछ डरावने राज जो उसकी जिंदगी पलट देते हैं। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार नजर आने वाली है और यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को आएगी।
नंबर तीन पर है जाना नयागढ़। यह थालापति विजय की एक दमदार पॉलिटिकल एक्शन फिल्म होने वाली है। जहां वह जनता के हक के लिए सिस्टम से टकराने वाले एक मजबूत इंसान के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की सबसे बड़ी बात यह है कि इसे विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद वो पूरी तरह राजनीति में उतरने वाले हैं। कहानी में दिखेगा जनता का गुस्सा, सच्चाई की लड़ाई और सत्ता के खिलाफ उठती एक आवाज, जिसमें हर सीन इमोशन और जोश से भरा होगा और यह बड़ी फिल्म 9 जनवरी 2026 को आएगी।
नंबर दो पर हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस। यह बॉलीवुड की एक अलग लेवल की स्पाई कॉमेडी फिल्म होने वाली है। जहां वीर 10 खुद हीरो भी है और डायरेक्टर भी। यानी पूरी मस्ती की कमान उन्हीं के हाथ में है। फिल्म की कहानी एक ऐसे आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो गलती से खतरनाक जासूसी मिशन में फंस जाता है और फिर शुरू होता है हंसी, गड़बड़ और मजेदार मिशन का सिलसिला और खास बात यह है कि आमिर खान इसमें धमाकेदार कैमियो करते हुए नजर आएंगे और यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को आएगी।
नंबर एक पर है रामायण। यह इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में भगवान राम के रूप में नजर आएंगे रणबीर कपूर और सीता का रोल निभा रही है साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेस साईं पल्लवी। लेकिन असली सरप्राइज़ है यश जो इस बार रावण के खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितेश तिवारी। फिल्म का बजट 800 करोड़ से भी ऊपर बताया जा रहा है और वीएफएक्स का लेवल हॉलीवुड की फिल्मों जैसा होगा और यह फिल्म दिवाली 2026 को आएगी। तो दोस्तों, यह रही आने वाली 15 सबसे बड़ी इंडियन मूवीज जो रिलीज होंगी साल 2026 में। तो आपके हिसाब से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा पाएगी हमें कमेंट करके जरूर बताना। और प्लीज हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलना। तो चलिए मिलते हैं अगली वीडियो

Post a Comment