Header Ads

YouTube Shorts Video के लिए स्टोरी – शेर की मूंछ का बाल (एक प्रेरणादायक Short कहानी)

YouTube Shorts Video के लिए स्टोरी – शेर की मूंछ का बाल  (एक प्रेरणादायक कहानी)

गांव में एक औरत रहती थी जिसका पति काम से लौटने के बाद बहुत गुस्सा और उदास रहता था। वह पत्नी से ठीक से बात भी नहीं करता था, और धीरे-धीरे उनके बीच दूरी बढ़ने लगी। 

परेशान होकर वह गांव के एक फ़कीर के पास गई और बोली, बाबा, कृपया कुछ ऐसा उपाय बताइए जिससे मेरे पति का स्वभाव बदल जाए और वह मुझसे पहले जैसा प्यार करने लगे।

 फ़कीर ने कहा, इसका एक उपाय है, लेकिन उसके लिए मुझे शेर की मूंछ का एक बाल चाहिए। पत्नी डर गई, लेकिन अपने पति के प्रेम को वापस पाने के लिए उसने हिम्मत किया। 

अगले दिन वह जंगल में गई और रोज़ शेर के पास जाकर धीरे-धीरे उसे भोजन देने लगी। शुरुआत में शेर उससे डरता था, लेकिन धीरे-धीरे उसने उस पर भरोसा करना शुरू कर दिया। कई दिनों के बाद, शेर ने न केवल भोजन लिया बल्कि उसे पास आने भी दिया। 

उस दिन, उसने धीरे से शेर की मूंछ का एक बाल निकाल लिया और फ़कीर के पास दौड़कर पहुंची। बोली बाबा, यह रहा शेर की मूंछ का बाल! उसने गर्व से कहा। 

फ़कीर हंसते हुए बोले, "बेटी, जैसे तुमने धैर्य और प्रेम से शेर का विश्वास जीता, वैसे ही अपने पति के साथ भी धैर्य और समझदारी से काम लो। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। उस औरत ने फ़कीर की बात मानी, और धीरे-धीरे उसका पति फिर से उससे प्यार करने लगा। 
 

No comments

Powered by Blogger.